- Hindi News
- बिजली बिल दर बढ़ाई तो, गंभीर होंगे परिणाम
बिजली बिल दर बढ़ाई तो, गंभीर होंगे परिणाम
15 को पिराई शुरू नहीं हुई तो एकजुट होंगे किसान
प्रदेशमें सरकार ने बिजली के बिलों की मौजूदा दरों में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया तो परिणाम गंभीर होंगे। क्योंकि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में की गई बढ़ोतरी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भाकियू के पूर्व महा सचिव रामफल कंडेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। किसान पंचायत में प्रदेश सरकार को यह चेतावनी दी गई। किसान नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की ओर से आनाकानी करने वाले बयानों पर जोरदार आक्रोश जाहिर करते हुए भाकियू ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
पंचायत में किसान नेता रतनमान, रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, प्रधान महासचिव श्याम सिंह मान, जींद से किसान नेता रामफल कंडेला, कैथल अध्यक्ष सतपाल दिलोंवाली, पानीपत अध्यक्ष चुहड़ सिंह रावल, युवा किसान नेता सुरेश दहिया, ओमपाल मढाण, सुखपाल कुलतारन, युवा नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने प्रमुख तौर पर शिरकत की। किसान नेता रतनमान ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने में आनाकानी कर रही है। वहीं किसान विरोधी फैसले लेकर पूर्ववर्ती सरकारों की तरह किसानों को तबाह करने में जुट गई है।
इनजिलों में होगा किसान पंचायतों का आयोजन | स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए किसानों को लामबंद करने हेतू जिला स्तरीय किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में 17 दिसंबर, भाकियू मुख्यालय पानीपत किसान भवन में 18 दिसंबर, कैथल की जवाहर पार्क में 20 दिसंबर को, जींद स्थित किसान भवन में 23 दिसंबर को किसान पंचायत होगी। इसी कड़ी में 26 दिसंबर को रोहतक के किसान भवन में, हिसार के गांव खांडा में 29 दिसंबर को, भिवानी में 30 दिसंबर को किसान पंचायतें आयोजित की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन ने कहा, खाद कमी के लिए की जाएगी छापामारी
इसमौके पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यूरिया खाद के मामले को लेकर खाद के स्टाकों का पता लगाने के लिए भाकियू ने छापामार दलों का गठन किया है। जो कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर छापामार कार्यवाही करेगे। इस अवसर पर भाकियू जिला संरक्षक महताब क