गुरु ब्रह्मानंद जन्मदिवस 24 को
करनाल| अखिलभारतीय रोड़ महासभा के नवनियुक्त प्रधान नसीब कारसा ने बताया कि 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद के जन्म दिवस पर मुख्य आयोजन गांव अंजनथली की कन्या गुरुकुल में मनाया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी रोड़ बिरादरी के घर जन्मे थे, लेकिन उनके अनुयायी अनेक बिरादरी के लोग थे। इसलिए वो एक बिरादरी के होकर सर्वमान्य जगतगुरु के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने हमेशा समाज से कुरीतियों को हटाने में अपने जीवन को लगाया। गुरु ब्रह्मानंद ने कन्याओं की शिक्षा पर हमेशा जोर दिया। रोड़ सभा के प्रधान ने कहा कि जल्द ही रोड़ समाज में आई अनेक कुरीतियों को दूर करने के लिए एक अभियान छेड़ा जाएगा। इस मौके पर हरपाल रोड़ कलामपुरा, केहरसिंह चोपड़ा, राजकिशन कौल, निर्मल स्टौंडी, रोशनलाल मैहला, अंग्रेजसिंह, डा. रामेश्वर, ईश्वर, समशेर, मास्टर अनंतराम राजेश रोड़ उपस्थित थे।
रोड़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते रोड़ महासभा के पदाधिकारी नसीब सिंह अन्य।