पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मा का परम शोधन करता है गायत्री महामंत्र : शक्ति

आत्मा का परम शोधन करता है गायत्री महामंत्र : शक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | गायत्रीशिक्षा उत्थान समिति के तत्वावधान में सेक्टर-12 में शांति एवं समृद्वि के लिए गायत्री महामंत्र का हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर गायत्री महामंत्र की महत्व बताते हुए मुख्य यजमान करनाल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि गायत्री वेदों की जननी है, पापों का नाश करने वाली हैं। इससे अधिक पवित्र करने वाला अन्य कोई मंत्र स्वर्ग और पृथ्वी पर नहीं है। गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं, केशव से श्रेष्ठ कोई देव नहीं, गायत्री से श्रेष्ठ कोई मंत्र नहीं। गायत्री महामंत्र की महिमा एक ऐसा तत्व है।