- Hindi News
- कैंप में की 370 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
कैंप में की 370 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
करनाल |भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विर्क अस्पताल के सहयोग से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन शिव कालोनी स्थित डेहा बस्ती में लगाया गया। मैडिकल शिविर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जनक पोपली ने शिरकत की। कैंप का संयोजन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गाबा ने किया। कैंप में करीब 370 मरीजों की जांच की गई। यही नहीं मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर बलबीर, रणदीप नरूखेड़ी, सोहन, ऋषि पहलवान, अमित प्रजापत, विजय तुशाम आिद मौजूद थे।