मानव सेवा संघ का जयंती समारोह मनाया
करनाल| मानवसेवा संघ की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सत्संग हुआ। उन्होंने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं से कहा कि मानव को हमेशा मानव की भलाई के कार्य में सदा आगे रहना चाहिए। मेयर रेणु बाला गुप्ता, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, प्रीत पाल पन्नू, आईडी स्वामी, शशी पाल मेहता, जेल एसपी शेर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जीएल मेहता, प्रतीक, देवेंद्र, दीवान, राज लांबा, केवल कृष्णा, हरि चंद, नरेंद्र सुखन, सतीश सहित अन्य मौजूद रहे।