- Hindi News
- 5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़
जिला प्रशासन ने योजनाकार विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में की कार्रवाई
भास्करन्यूज| करनाल
जिलाप्रशासन ने अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चला दिया है। रविवार को जिला नगर योजनाकार के नेतृत्व में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई।
मेरठ रोड पर अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों में तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार हरीश कालड़ा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई जिला नगर योजनाकार हितेश शर्मा के नेतृत्व में की गई। मेरड रोड पर एमआईटीसी के पास ढाई एकड़ में पांच दुकानें, प्रापर्टी डीलिंग कार्यालय, दो चारदीवारी, 12 डीपीसी और सड़कों को उखाड़ा गया। इसके अलावा मेरठ रोड पर ही चार एकड़ में पनप रही एक दूसरी कॉलोनी में भी जिला नगर योजनाकार विभाग की दो जेसीबी मशीनों ने कटा बाग के पीछे सूरज नगर, मेरठ पर अवैध निर्माण को तोड़ा। यहां पर 10 डीपीसी लेवल सड़कों को तोड़ दिया गया।
तोड़फोड़ करती जेसीबी मशीन।