पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठउपाध्याय मनोहर मुनि जैन पब्लिक स्कूल ने रविवार को अपना वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता मंच के चेयरमैन सुभाष गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वार्षिकोत्सव का मुख्यातिथि सुभाष गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का आह्वान कर उनकी वंदना करके किया गया।

नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के विधार्थियों द्वारा अति परिश्रम एवं लगन से तैयार किए गए रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दर्शकों की प्रशंसा की पात्र बनी इस उत्सव का प्रमुख लक्ष्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर विद्यालय की छात्राओं ने लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया तथा नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतो की नृत्य प्रस्तुतियों ने अतुलनीय भारत की विभिन्नता में एकता को दर्शाया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति भंगड़ा ने तो सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि विशिष्ट अतिथि ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आत्म मनोहर जैन एजुकेशनल सोसाइटी के सुशील जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, राहुल जैन, बीबी गुप्ता, विकास जैन, राजेशवर जैन, वीना गुप्ता, शीतल जैन, सरोज जैन, अशोक जैन, अनुराग गोयल, डा. मोहन गर्ग आदि स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

करनाल . स्कूलके वार्षिक उत्सव में उपस्थित बच्चे और अभिभावक।

करनाल . स्कूलके वार्षिक उत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।