- Hindi News
- मिस्त्री से मारपीट कर दुकान से चुराए लाखों के ट्रक टायर
मिस्त्री से मारपीट कर दुकान से चुराए लाखों के ट्रक टायर
गन्ने की ट्राली पलटने से किसान की मौत
बुटानाथाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बस अड्डे के पास एक दुकान के बाहर खड़े फोर व्हीलर में सो रहे मिस्त्री से मारपीट कर चोर दुकान से लाखों के टायर चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पहले मिस्त्री को बेहोश कर झाड़ी में फेंका और फिर दुकान का शटर तोड़कर ट्रक के 52 टायर चुरा लिए।
जिनकी कीमत दस से बारह लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। चोरों ने ट्रकों के अलावा किसी अन्य वाहन के टायर नहीं चुराए। चोरी की सूचना मिलने पर डीएसपी इंद्री शीतल सिंह, थाना प्रभारी नायब सिंह चौकी इंचार्ज प्रवीण गुप्ता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए। जीटी रोड वाहनों की काफी आवाजाही रहती है लेकिन चोरों ने इसकी कोई परवाह नहीं की। महेन्द्र ने बताया कि चोरों के पास एक ट्रक और एक टाटा 407 गाड़ी थी।
सुबह पांच बजे आया होश
दुकानदारने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे दुकान के समीप दो वाहन आकर रुके और एक युवक ने कहा कि उसकी टाटा 407 में खराबी गई है। जैसे ही वह वाहन को देखने के लिए उतरा तो युवकों ने उस पर चाकू लोहे की राड से हमला बोल दिया। सुबह पांच बजे होश आया तो वह काली माता मंदिर के समीप झाड़ियों में पड़ा था। होश आने पर उसने पुलिस परिजनों को फोन किया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि चोरी की इस गंभीर वारदात में पेशेवर चोरों का हाथ होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।