पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विंडो से जुड़ेगा पुलिस का हर समय

सीएम विंडो से जुड़ेगा पुलिस का हर समय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। सभीपुलिस थानों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम को सिटीजन पोर्टल को हर समय 24 गुणा 7 से लिंक के बाद अब इसे सीएम विडो के साथ भी कनेक्ट किया जाएगा। ताकि सीएम विडो पर आने वाली पुलिस संबंधित सभी शिकायतें पुलिस को तुरंत ही मिल सके।

जिला पुलिस द्वारा सिटीजन पोर्टल को सीएम विडो के साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सिटीजन पोर्टल हर समय सीएम विडो के साथ जुड़ा हुआ दिखाई देगा। नए सिस्टम में कुछ छोटी मोटी कमियां है, जिन्हें लगभग दूर कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे है नए सिस्टम से पुलिस को शिकायत करने वाले आमजन को अधिकारियों के कार्यालयों समक्ष खड़ा होकर इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रहेंगी। चूंकि सीएम विडो पर शिकायत स्वयं ही संबंधित अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। जिसका समाधान वरीयता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता को पता चल जाएगा कि शिकायत जिसे भेजी है, उन्हें मिल गई है।

^सिटीजन पोर्टल हर समय को सीएम विडो के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही इस पोर्टल को सीएम विडो के साथ जोड़ दिया जाएगा। पुलिस इस सिस्टम के तहत मिलने वाले शिकायतों को वरीयता के आधार पर हल करने करेंगी। पोर्टल आमजन के लिए ही शुरू किया है। अभिषेकगर्ग, एसपी करनाल।

संबंधित अधिकारी से पूछी जाएगी मामले की कार्रवाई

पुलिसके प्रति लोगों की ज्यादा शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी से पूछा जाएगा कि शिकायतों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मामले में अब तक क्या किया। अगर मामले में पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की कमी पाई गई तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार आमजन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूहरियाणा पुलिसआन लाइन.गोट. इन पर शिकायत दे सकता है। इससे लोगों की समस्या को जल्द से जल्द समाधान होने में कम समय लगेगा।