खुद को बदलने से बदलेगा संसार
त्रिमूर्तिशिव जयंती उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
घरौंडा के विद्यायक हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर बोलते हुए कहा कि यह ईश्वरीय विश्व विद्यालय 136 देशों में 9 हजार सेवा केंद्रों के माध्यम से विश्व में शांति स्थापना करने का तथा अाध्यात्मिक ज्ञान द्वारा नैतिक उत्थान का जो उच्च कार्य कर रहा है। ईश्वरीय विश्व विद्यालय में विचार शक्ति के उन्न्त करने पर बल दिया जाता है। संसार में भौतिकता की आंधी बह रही है। जिसके कारण मानव की सोच विकृत बनती जा रही है। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सदस्य डा. सी.के. ठाकुर ने कहा कि मनुष्य का जीवन सुंस्कारित हाेना चाहिए। जिसमें समाज की सभी समस्याओं का हल है। आत्मा में सदगुणों का विकास सत्संग में आकर होता है। यहां पर आत्मा को अपना साक्षात्कार हो जाता है। इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय का नारा है कि खुद को बदलो, संसार स्वयं बदल जाएगा। इस मौके पर सेवाकेंद्र संचालिका बी के प्रेम, मेहरचंद, बीके रेणू, विजय बब्बर, बीके शिखा, बीके संगीता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डा. डीडी शर्मा, एके पासी, सतबीर मित्तल, रितेश विज, अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, वकील जगदीश कादियान, बलजीत सिंह, सुल्तान सिंह, ज्ञान सरदाना, सुरेश अग्रवाल सहित गणमान्य मौजूद रहे।
करनाल . ब्रह्माकुमारीप्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिव जयंती में उपस्थित श्रद्धालु।