- Hindi News
- 551 कैडेट्स ने दी एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा
551 कैडेट्स ने दी एनसीसी की बी-सर्टिफिकेट परीक्षा
करनाल। गुरुनानक खालसा कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी सीनियर विंग की लिखित परीक्षा का आयोजन एनसीसी की 7वीं बटालियन के द्वारा किया गया।
बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में जिला करनाल, सोनीपत सैनिक स्कूल कुंजपुरा के 551 कैडेट्स ने दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रेक्टिकल लिखित परीक्षा दी। कर्नल हरबीर सिंह ने बताया कि दो साल की ट्रेनिंग के बाद बी सर्टिफिकेट की परीक्षा होती है। एनसीसी का उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने देश पर मर मिटने की भावना के लिए प्रेरित करना है। फौज में भर्ती के लिए जिनके पास एनसीसी का सी-सर्टीफिकेट होता है उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती। फौज में बी-सर्टिफिकेट धारक कैडेट्स को 10 अंक सी-सर्टिफिकेट धारक कैडेट्स को 15 अंक भर्ती के दौरान मिलते हैं। मौके पर कर्नल हरबीर सिंह सहित सूबेदार मेजर सुशील कुमार मौजूद रहे।
करनाल . गुरुनानक खालसा काॅलेज में एनसीसी की परीक्षा देते कैडेट्स।