- Hindi News
- 100 वें फ्री मेडिकल कैंप में 850 व्यक्तियों का जांचा गया स्वास्थ्य
100 वें फ्री मेडिकल कैंप में 850 व्यक्तियों का जांचा गया स्वास्थ्य
रेडरिबन युवा क्लब ने रविवार को गुरु रविदास मंदिर न्यू रमेश नगर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 100वें नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 850 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। कैंप में ह्रदय एवं शूगर रोग विशेषज्ञ डाॅ. कमल चराया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रभजोत कौर, न्यूरो सर्जन डा. विनीत भाई, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नुपूर चराया, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजत मिमानी, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. अंकुर कंसल ने लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य की जांच की।
कैंप में मुख्यातिथि के रुप में करनाल नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अमृत धारा अस्पताल के डाॅ. राजीव गुप्ता समाजसेवी अमित गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अमृत लाल जोशी प्रधान हरपाल चंदेल ने की। मुख्यातिथि ने कैंप में पहुंचे हुए मरीजों को हाल चाल पूछा और सभी डाक्टरों के पास जाकर गरीब लोगों की मदद के लिए कैंप में पहुंचने पर धन्यवाद किया। मरीजों को नि:शुल्क दवाई दी गई मुख्यातिथि ने संस्था को 100वें मेडिकल कैंप के लिए शुभकामनाएं दी। हरियाणा र| अवार्डी जोगिंद्र रावर ने बताया कि कैंप में फेफड़ों की जांच, शूगर टेस्ट, बीपी टेस्ट बीएमआई टेस्ट किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में इन्होंने दिया अपना सहयोग
मौकेपर डाॅ. राजीव गुप्ता, डाॅ. नरेश कौशल, प्रधान दिनेश अग्रवाल, पार्षद मोहित कंबोज, डाॅ. अजय भंभरेहड़ी, अमित गुप्ता, संरक्षक हरीश चंद्र शर्मा, महासचिव मुकेश सहमर, रैड रिबन युवा क्लब अध्यक्ष जोगिंद्र रावर, चिराग नागपाल, पुनीत खन्ना, संतोष तेजान, जय भगवान कालरम, ओम प्रकाश कदम, रेखा, जय भगवान खेड़ा, सतबीर सिंघानिया, नीरज सहमर, पंकज राजेश चौधरी मौजूद थे।
करनाल . रेडरिबन क्लब की ओर से कैंप में मरीजों की जांच करते डाक्टर।