पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शिक्षा सत्र के बीच नहीं लग पाएंगे सेमिनार

अब शिक्षा सत्र के बीच नहीं लग पाएंगे सेमिनार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षास्तर में सुधार करने के लिए अब शिक्षा सत्र के बीच में सेमिनार का आयोजन नहीं किया जाएगा। सीएम ने शिक्षकों के द्वारा मामला समझाए जाने पर शिक्षा सचिव को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए आयोजित किए जाने वाले सेमिनार अब अप्रैल माह में आयोजित किए जाएंगे।

यह फैसला शिक्षा स्तर को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। वहीं सीएम के साथ मुलाकात में हसला के जिला प्रधान बीर सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं, लेकिन उनके सामने काफी दिक्कतें आती हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। कुछ शिक्षा अधिकारियों का भी उनके प्रति रवैया ठीक नहीं है। गैर शैक्षणिक कार्यों में भी शिक्षकों की ड्यूटी में राहत दिए जाने की उम्मीद है। भविष्य में ये ड्यूटियां राष्ट्रीय हित कार्यों जनगणना आम चुनावों में ही लगाई जाएंगी। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सतबीर आर्य, पवन कुमार, इंद्रजीत कालिया, सतीश गौतम, सुमित कुमार, मोहन सिंह, नरेंद्र राणा, विरेंद्र, सलिंद्र, चंद्रमोहन, सुरेश हीरा, बलवान, हरिशंकर शर्मा, सतीश बदनारा, राजनारायण, अश्वनी चावला, सुभाष, जगभूषण, सुनील, गजेंद्र, ओमप्रकाश, शेरसिंह, सुनीता, श्रुति सीमा गौतम शामिल रहे।

करनाल . सीएम मनोहर लाल खट्‌टर को समस्या बताते हसला के सदस्य।