पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदगी बचाने के लिए दिया 216 यूनिट रक्त

जिंदगी बचाने के लिए दिया 216 यूनिट रक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमिस्टएसाेसिएशन की ओर से मानव सेवा संघ परिसर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एनडीआराई शाखा के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 216 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के संयोजक कपिल इंसा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन-चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान के मात्र कुछ घंटों में रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, अधरंग, स्किन एलर्जी नहीं होती। उन्होंने कहा कि वे खुद 33 बार उनकी प|ी रुबी 20 बार रक्तदान कर चुकी है। कपिल इंसा ने बताया कि रक्तदान शिविरों से 936 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड बैंक में जमा करवा चुके हैं। शिविर में रोटरी क्लब मिड टाऊन का भी सहयोग रहा। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एजीएम अशोक बंसल, शाखा प्रबंधक एसके भारद्वाज, सहायक प्रबंधक सुरेंद्र मोहन गाबा मौजूद रहे। शिविर के दौरान सुमन कुमार भाटिया ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर 6वीं बार, सह संयोजक अजय विक्रम ने 15वीं बार अंकुश मलिक ने 26वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर अरविंद अत्रेजा, सुनील छाबड़ा, राजीव वधवा, अजय विक्रम, अंकुश मलिक, शम्मी इंसा, सरोवर आनंद, मुकेश चौधरी, अनिल भट्ट, विनीत खेरा, संदीप सचदेवा, अंकित तलवार उपस्थित रहे।

करनाल . मानवसेवा संघ में कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।