पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव महापुराण कथा में बरसेगी भोले की कृपा, 10 से 14 तक सुनाई जाएगी कथा

शिव महापुराण कथा में बरसेगी भोले की कृपा, 10 से 14 तक सुनाई जाएगी कथा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर पुराना सर्राफा बाजार की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 10 से 14 फरवरी तक श्री सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में आचार्य सुभाष जी कथा सुनाएंगे। सभा के प्रधान अविनाश बंसल उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि जनता अनाज मंडी नावल्टी रोड में सांग का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। 15 फरवरी को महा रागिनी कम्पीटिशन होगा। इसी उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी ने रविवार को प्रीतम नगर, न्यू प्रीतम नगर, जाटो मोहल्ला, जैन घाटी, सोरियो कुआं, डिस्पेंसरी धोबी मोहल्ला की परिक्रमा की। गली-गली में भोलेनाथ के जोरदार जयकारे गूंजे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आरती करने वालों में मुनीष सचदेवा, राम दास जी महाराज, अविनाश बंसल, गोपाल, सुदेश, मनीष, अशोक, सतीश, पुष्पा, निशा, प्रीति, सुधा, शाम, रोशन, एके अग्रवाल, एसके गोयल सहित सैकड़ों शामिल रहे।