पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज की सुख समृद्धि और शांित के लिए सेक्टर 12 में किया हवन यज्ञ

समाज की सुख-समृद्धि और शांित के लिए सेक्टर-12 में किया हवन-यज्ञ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। समाजकी सुख-समृद्धि शांति के लिए सेक्टर-12 में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह एडवोकेट ने मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुति डाली। शक्ति सिंह ने कहा कि हवन करने से मनुष्य का कल्याण होता है और मन को शांति मिलती है। जहां यज्ञ होते हैं, वहां की भूमि सुसंस्कारों की छाप अपने अंदर धारण कर लेती है। ऐसी धरती पर आने वाले लोगों पर दीर्घकाल तक इसका प्रभाव रहता है। प्राचीनकाल में तीर्थ वहीं बने हैं, जहां बड़े-बड़े यज्ञ हुए थे। उन्होंने कहा कि यज्ञ से आत्मा को परमात्मा से मिलाने का परम लक्ष्य सरल हो जाता है। आत्मा परमात्मा को जोड़ने का कार्य यज्ञाग्नि द्वारा ऐसे ही होता है, जैसे लोहे के टूटे टुकड़ों को वेल्डिंग की अग्नि जोड़ देती है। पुण्य प्राप्त करने का यज्ञ एक सर्वोत्तम उपाय है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक और स्वर्ग देने वाला कहा गया है। वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ से बढ़कर और कोई उपाय नहीं हो सकता है। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।