- Hindi News
- ये महिलाएं समाज को स्वस्थ बनाने के लिए करेंगी अपना योगदान: डॉ. दीपा
ये महिलाएं समाज को स्वस्थ बनाने के लिए करेंगी अपना योगदान: डॉ. दीपा
करनाल। कुंजपुरारोड स्थित सूर्या अस्पताल में रविवार को महिलाओं की बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा ग्रोवर एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। सेमिनार में स्त्रियों के जननांग और स्तन रोग संबंधी जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं को अपने और अपने परिवार की सेहत के प्रति जागरूक किया गया। स्त्री जननांग कैंसर, उससे संबंधित बीमारियों, रोकथाम, इरली डैईटिश्र, कालपोस्कोपी और पाप टैस्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रश्नोत्तर सैशन में महिलाओं की जिज्ञासा और सवालों का समाधान किया गया। डाॅ. दीपा ने कहा कि जिन 100 महिलाओं ने सेमिनार में भाग लिया है, वे आगे अपने 400-500 परिवारों को जागरूक करेंगी और समाज को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान देंगी।