एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज दूसरे दिन भी परेशान
करनाल| दूसरेदिन भी एम्बुलेंस चालकों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल जारी रही। हरियाणा सहित एनसीआर इलाके के करीब आठ हजार एम्बुलेंस ऑपरेटर चालक एक बार फिर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण मरीज काफी परेशान हो रहे है। हरियाणा सरकार द्वारा एम्बुलेंस सेवा पर पैसेंजर एंड गुड टैक्स माफ करने का विरोध कर रहे हैं। प्रदेशभर के एम्बुलेंस चालक सरकार के खिलाफ एक बार फिर से लामबंध हो गए हैं और प्रदेश सहित एनसीआर एरिया के एम्बुलेंस चालकों काे भी अपने साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर लिया है। दूसरे दिन जिले में हरियाणा एम्बुलेंस प्राइवेट एसोसिएशन के बैनर तले सभी एम्बुलेंस चालक एक साथ इकट्ठा हुए और अपनी एकता का परिचय देते हुए नारेबाजी की। एसोसिएशन ने एेलान किया कि जब तक सरकार उनकी इस मांग पूरा नहीं करती, तब तक सभी जिलों एनसीआर के एम्बुलेंस ऑपरेटर चालक हड़ताल पर रहेंगे।