‘सांस्कृतिक परंपराओं संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करें’
करनाल|भारत कीमहान सांस्कृतिक परंपराओं संवैधानिक मूल्यों की समझ और संस्कार के बिना देश का खोया गौरव बहाल करना संभव नहीं है। यह बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष और ग्रामोदय अभियान के संयोजक प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने की। वे मंगलवार को प्रेम नगर के राजकीय उच्च विद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र सिंह नरवाल ने की।