निष्ठा ने राजपथ पर परेड में हिस्सा लेकर किया स्कूल का नाम रोशन
दयालसिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की एनसीसी एयर विंग की कैडेट निष्ठा ने नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। मंगलवार स्कूल लौटने पर निष्ठा का स्कूल के स्टाफ ने स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना राय सिंह ने कहा कि जिस साहस के साथ कैडेट निष्ठा ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया है। इससे पता लगता हैं कि लड़कियां अब देश सेवा से पीछे नहीं हैं। कैडेट निष्ठा ने बताया कि उनके एएनओ आनंद मिश्रा के मार्ग दर्शन उनके द्वारा बताई गई बाते परेड में बहुत सहायक रहा।