सिख संगत के हरमीत सिंह प्रधान बने
करनाल|राष्ट्रीय सिखसंगत करनाल इकाई का मंगलवार विधिवत गठन किया गया। सरदार जसबीर सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री सिख संगत ने बैठक अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सिख संगत की करनाल इकाई की घोषणा हुई। जिसमें हरमीत सिंह निर्मल को इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में जसबीर सिंह उतरी क्षेत्र संगठन मंत्री सिख संगत हरभजन सिंह अनेजा निगदू वाले भी उपस्थित रहे। इसके अलावा चरणजीव सिंह को महासचिव, किशन सिंह संरक्षक, विक्की सिंह को सचिव, प्रितपाल सिंह को प्रचार प्रमुख, सतविन्द्र सिंह को उपप्रधान बनाया गया। इस बैठक में जगीर सिंह, रतन सिंह, इकबाल, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, वीरेन्द सिंह, हरजीत सिंह, काका सिंह आदि उपस्थित रहे।