बेटियों को भी बेटों के सामान अधिकार मिलें
नीलोखेड़ी | शिवराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चाइल्ड लाइन बाल भवन करनाल द्वारा ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ मधुबाला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मपाल ने की। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अगर बेटी नहीं आएगी तो संसार कैसे चलेगा। बेटियों को भी बेटों के सामान अधिकार मिलने चाहिए। बेटियों बेटों का अनुपात बराबर होना चाहिए। काउंसलर भावना शर्मा ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। टीम सदस्य दीपिका सपरा ने बच्चों को सकारात्मक और नकारात्मक सोच में अंतर की जानकारी दी। काउंसलर पवन शर्मा ने बच्चों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से बचने के टिप्स बताए। इस अवसर पर अनिल गांधी, कर्ण कांबोज, बबीता, सुखविंद्र सिंह उपस्थित थे।