स्थाई ट्रैक बनाने के प्रयास होंगे
कार-फ्रीडे इस मंगलवार जिला पुलिस द्वारा दूसरी बार साइकिल चलाने वालों की सुरक्षा को देखते हुए अस्थाई साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया। पुलिस की ओर से उक्त ट्रैक मुगल कनाल टी-प्वांइट/मेला राम स्कूल के सामने से लघु सचिवालय करनाल तक किया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने शहरवासियों को जागरूक करने के लिए निर्मल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, राहगीरी टीम, सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्यों, पुलिस विभाग के बहुत से कर्मचारियों अन्य ने अस्थाई साइकिल ट्रैक पर साइकिलें दौड़ाया। एसपी ने कहा कि करनाल में साइकिल को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने के लिए, लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखने पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए जिला पुलिस शहर में साइकिल चलाने वालों के लिए एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस प्रयास को सफल बनाने के लिए ही दूसरी बार शहर की सड़कों पर अस्थाई साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें भविष्य में स्थाई रूप देने के लिए भी जिला पुलिस प्रयासरत रहेगी।
नोपार्किंग जोन से उठाई गाड़ियां: पुलिसने कार-फ्री डे के दौरान शहरवासियों को मंगलवार नो कार के प्रति जागरूक किया। साथ ही पुलिस ने कार फ्री जोन शहर की अन्य सड़कों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे क्रेन की मदद से उठाया गया। वाहनों के चालान काटने के दौरान पुलिस की अस्पताल चौक के पास स्थित दुकानों के पास बहस भी हुई।
करनाल. कार-फ्रीडे पर साईकिल रैली में शामिल एसपी पंकज नैन अन्य।