पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु रविदास जयंती पर 21 को शोभायात्रा

गुरु रविदास जयंती पर 21 को शोभायात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| रविदासियासमाज की ओर से गुरु रविदास जयंती पर्व मनाने को लेकर न्यू रमेश नगर गुरु रविदास मंदिर में बैठक की गई। अध्यक्षता समाज के प्रधान अमृत लाल जोशी ने की। जयंती पर 21 फरवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा न्यू रमेश नगर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई वापस मंदिर में ही समापन किया जाएगा। 22 को प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर धूप सिंह दहिया, भारत भूषण, हरीश, श्याम बिशनदास, सुभाष, हरीश सेठी, बबलू, विनोद ज्ञानी, मनोज कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र छावरिया, रमेश, मूलचंद आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...