पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शैक्षणिक शर्त सरकार का सराहनीय कदम

शैक्षणिक शर्त सरकार का सराहनीय कदम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| कृषिविकास प्रतिष्ठान रंबा के संचालक डाॅ. सरदार सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड्स लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य योग्यता कृषि स्नातक, विज्ञान स्नातक, कैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, वनस्पति विज्ञान में होनी चाहिए की शर्त लगाकर सराहनीय कार्य है। यदि किसान की फसल का उत्पादन लागत निकाला जाए तो फसल लाभांश का 33 से 50 प्रतिशत खर्चा दवा उर्वरकों में चला जाता है। किसान की आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाने का मुख्य कारण ट्रेडर्स का कृषि स्नातक होने का कारण है। उसे यह पता नहीं होता कि कीट बीमारियों के लक्षण क्या हैं। आमतौर पर किसान बीज, दवा विक्रेता के पास जाता है। वह विक्रेता दवा कंपनी के प्रतिनिधि से बात कर प्रतिनिधि जो भी उसकी कंपनी की दवा विक्रेता के पास उपलब्ध होती है उसकी संस्तुति कर देता है।

खबरें और भी हैं...