डेयरी इंडस्ट्री कांफ्रेंस 18 फरवरी से
सलारू में राष्ट्रीय कार्यशाला 9 मार्च से
पानीपत | एनडीआरआईकरनाल में 18 से 20 फरवरी तक डेयरी इंडस्ट्री कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व स्तर की इस कांफ्रेंस में 2000 से अधिक वैज्ञानिक डेयरी से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। हरियाणा के पशुपालकों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी पशुपालक विश्वभर में डेयरी को लेकर हो रही तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। तीन दिन तक चलने वानली इस कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में स्टॉल भी लगाए जाएंगे। निदेशक ने पशुपालकों का आहवान किया है कि वे कांफ्रेंस का लाभ उठाएं।