खरपतवार की समस्या पर किया विचार-विमर्श
करनाल| किसानवेलफेयर क्लब का मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को डीडीए कार्यालय में हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रधान ईलम सिंह ने की। क्लब के प्रदेश महासचिव विजय कपूर ने गेहूं की फसल में खरपतवारों की बढ़ती समस्या एवं इस बार ठंड कम पड़ने से होने वाले नुकसान पर किसानों से विचार विमर्श किया। क्लब के मुख्य संरक्षक कंवर सपट्टर सिंह ने खेती से अधिक लाभ लेने के लिए फसलों के विविधिकरण के बारे में बताया।