करनाल| राजकीयमहिला काॅलेज में बुधवार दो दिवसीय बसंत दरबार कार्यक्रम
करनाल| राजकीयमहिला काॅलेज में बुधवार दो दिवसीय बसंत दरबार कार्यक्रम का आयाेजन प्राचार्य कुलविंद्र कौर की अध्यक्षता में किया गया। मुख्यातिथि संतोष अत्रेजा ने प्रदेश बाल कल्याण सचिव ने शिरकत की। अत्रेजा ने कहा कि उत्सव का नाम वास्तव में मौसम के अनुरूप रखा गया है। जोकि हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 16 कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक हैं। कार्यक्रम में प्रश्नोतरी, रंगोली, गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बसंत दरबार में नाटिक मंचन में छात्राओं ने बारात के दौरान जमकर नृत्य किया।