महमूदपुर में वित्तीय कैंप का आयोजन
करनाल| नाबार्डकी वित्तीय समावेश कोष की सहायता से पंजाब नेशनल बैंक ने महमूदपुर गांव में बुधवार को वित्तीय कैंप का आयोजन किया। इसमें वित्त संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप का उद्घाटन अग्रणी जिला प्रबंधक आदर्श बवेजा ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार एनके सिक्का, सुरेंद्र ललित आदि मौजूद थे। कैंप में ग्रामीणों को जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और बैंक की अनेक ऋण और जमा संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।