निर्मल धाम में चिकित्सा शिविर कल
करनाल| बसंतपंचमी के अवसर पर 12 फरवरी को प्रात:9 बजे माडल टाउन स्थित निर्मल धाम में आयुष विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क मुख्यातिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता ओएसडी अमरेन्द्र सिंह करेंगे। इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।