एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन 12 से जींद में
करनाल| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थानीय इकाई की बैठक बुधवार को स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। विभाग के संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद रहे। जिला संयोजक गुरदीप राणा ने बताया कि परिषद का प्रांत अधिवेशन 12 से 14 फरवरी तक जींद में होगा। अधिवेशन में सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नागेेश ठाकुर शामिल होंगे। अधिवेशन में चार भाषण सत्र दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।