दो लाख के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड नंबर देने की शर्त का विरोध
करनाल. 2लाख या ज्यादा की खरीदारी पर पेन कार्ड जरूरी कर दिए जाने के विरोध में सर्राफ व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। स्थानीय सर्राफा प्रधान रमेश सरीन ने बताया कि सरकार द्वारा दो लाख के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड नंबर देने की शर्त के विरोध में बुधवार सभी व्यापारियों ने हड़ताल की है। प्रधान ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों की मांग है कि सरकार दो लाख की बजाय 5 लाख की खरीदारी पर पैन कार्ड नंबर लागू करे। सर्राफा व्यापार में पारदर्शिता लाने के मकसद से सरकार द्वारा गहनों की खरीद-फरोख्त के लिए ग्राहकों से दो लाख तक की खरीदारी पर उनका पैन कार्ड होना जरूरी कर दिया है।