पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘तीरंदाजी में पदक लेकर लौटी रिद्धी का स्वागत’

‘तीरंदाजी में पदक लेकर लौटी रिद्धी का स्वागत’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयतीरंदाजी अंडर-14 प्रतियोगिता में भाग ले पदक लेकर लौटी 11 वर्षीय रिद्धी का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। रिद्धी एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता मनोज फोर ने बताया कि रिद्धी ने 5 से 10 जनवरी तक गोवा में अंडर-18 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया और एकल में सिल्वर मेडल तथा टीम में कांस्य पदक हासिल किया।

इसी तरह 16 से 22 जनवरी तक रांची में हुई राष्ट्रीय स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में उसने एकल और टीम में कांस्य पदक प्राप्त किए। इसी तरह 31 जनवरी से 5 फरवरी तक विशाखापट्टनम में हुई अंडर-14 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी उसने एकल और टीम में कांस्य पदक हासिल किए। इस तरह रिद्धी ने एक माह में तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर छह पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि रिद्धी अब तक 6 नेशनल प्रतियोगिताएं खेल चुकी है, जिनमें उसने एक गोल्ड, एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। रिद्धी का बुधवार को करनाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों, रिश्तेदारों और खेल अधिकारियों ने उसे फूल मालाओं से लाद दिया। खुली जीप में बैठाकर शहरभर में उसे घुमाया गया, जहां उसका जगह-जगह स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...