पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयकरदाताओं की शिकायतों को शीघ्र निपटाने के निर्देश

आयकरदाताओं की शिकायतों को शीघ्र निपटाने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. आयकरदाताओंकी शिकायतों का निश्चित समयावधि में निपटान होने से असंतुष्ट केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने 5 फरवरी को आयकर विभाग के मुख्य आयुक्तों और महानिदेशकों को निश्चित समयावधि के अंदर निपटारा करने के निर्देश दिए। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कर व्यवसायी संघ के सदस्य एडवोकेट शक्ति सिंह ने कहा कि इससे करदाताओं को राहत मिलेगी और उनका इस विभाग की कार्यप्रणाली पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सीबीडीटी के चेयरमैन ने बोर्ड द्वारा बार-बार जारी दिशा-निर्देशों की विभाग द्वारा पालना नहीं करने पर नाराजगी प्रकट की।





और विभाग को याद दिलाया कि सिटीजंस चार्टर के अनुसार सभी शिकायतों का निपटारा दो महीनों के अंदर होना चाहिए। विभाग के पास ऐसी बहुत सी शिकायतें पिछले छह महीनों अथवा एक साल से अधिक समय से लंबित पड़ी हैं।

खबरें और भी हैं...