पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश स्तरीय शपथ समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रदेश स्तरीय शपथ समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके सभी जिलों के जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 फरवरी को सेक्टर-33 के हुडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।

समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीसी ने अधिकारियों की मीटिंग ली और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा। बैठक में डीडीपीओ कुलभूषण बंसल को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने वाले विभिन्न जिलों के जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए निमंत्रण पत्र उनके संबंधित जिले में पहुंचे हैं या नहीं यह सुनिश्चित कर लें। समारोह स्थल पर किसी भी तरह की परेशानी हो इसके लिए समारोह स्थल पर हेल्प डेस्क का प्रबंध करें। वहां बैठने वाले कर्मचारियों के संपर्क सूत्र भी सभी जिलों के अधिकारियों के पास भेजें। उन्होंने बताया कि 21 जिलों के जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए समारोह स्थल पर 21 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके लिए समारोह स्थल से लेकर सेक्टर-32 के नूर महल चौक तक झंडे लगाए गए हैं। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल पर पीने का पानी, वीआईपी शौचालय और 25 अस्थाई शौचालयों की भी व्यवस्था करें। बैठक के बाद डीसी ने समारोह स्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम करनाल योगेश कुमार, एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समारोह में होगा ग्राम सचिवालयों का मॉडल-

समारोह में गांव-गांव में बनाए जाने वाले ग्राम सचिवालयों का मॉडल प्रदर्शनी के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस मॉडल में सचिवालयों में बनाए जाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर, मीटिंग हॉल, सरपंच रूम और चौकीदार रूम को दर्शाया गया है।

खबरें और भी हैं...