पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीम में अच्छे अधिकारी हमेशा किए जाते हैं याद : डॉ. गणेशन

टीम में अच्छे अधिकारी हमेशा किए जाते हैं याद : डॉ. गणेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कियाहुआ काम हमेशा याद रहता है और वो काम अपनी टीम के किन्ही अधिकारियों द्वारा किया गया हो और उन कामों की प्रशंसा जनसभाओं में मुख्यमंत्री भी करें तो उससे बढ़कर कोई बात नहीं हो सकती। यह बात डीसी डॉ. जे. गणेशन ने कही। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में करनाल एसडीएम से पानीपत के एडीसी बने राजीव मेहता और सीटीएम करनाल से एसडीएम टोहाना बने सतीश कुमार की विदाई पार्टी में अपने संबोधन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव रहा है। इन अधिकारियों ने टीम भावना के साथ बड़े बड़े कार्यक्रम सफलता के साथ कवर किए हैं, जिनमें प्रदेश स्तरीय योगा समारोह, गीता जयंती समारोह शामिल हैं। राजीव मेहता ने कहा कि 18 सालों में करनाल में किए गए काम सबसे यादगार पल हैं। सतीश कुमार ने कहा कि आज के समय में विश्वास सबसे ज्यादा जरूरी है। इस अवसर पर नगर-निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया, मौजूदा एसडीएम योगेश कुमार, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, डीआरओ सुभाष मेहता, तहसीलदार अश्विनी गंभीर, नायब तहसीलदार रामचन्द्र आदि उपस्थित थे।

एचटेटके चलते 20 को लागू रहेगी धारा 144: डीसीने बताया कि एचटेट का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा शहर के 12 विद्यालयों और 4 तकनीकी संस्थानों में दोपहर डेढ़ से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश दिए।

डीसी ने अपने आदेशों में कहा कि आपराधिक अधिनियम 1973 की धारा 144 के तहत परीक्षा केंद्रों के निकट निषेधाज्ञा 20 फरवरी के लिए लागू कर दी गई है। आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर इकट्‌ठा खड़े नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं...