पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के हाथ लगे सुराग आज हो सकता है खुलासा

पुलिस के हाथ लगे सुराग आज हो सकता है खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड

सेक्टर12 स्थित हुडा कार्यालय समक्ष रामनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार हत्या के मामले में पुलिस को काफी सुराग हाथ लगे हैं। जिससे मामला सुलझता हुआ दिखाई देने लगा है। जांच के आधार पर पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले का रविवार को खुलासा करने की काफी प्रबल संभावना जताई जा रही है। लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने काे तैयार नहीं है। डीएसपी सतीश शर्मा ने बताया कि पुलिस को काफी अहम सुराग मिले है। लेकिन इतना तय है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। काबिलेगौर है कि रामनगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राज कुमार की सेक्टर 12 हुडा कार्यालय के सामने अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।