- Hindi News
- जिला खेल विभाग ने बॉक्सिंग स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम
जिला खेल विभाग ने बॉक्सिंग स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम
बॉक्सिंग के प्रति युवाओं के रुझान को देखते हुए कर्ण स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंक हाल बनाने का प्रपोजल सरकार को भेजा गया है। इस पर 1.35 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। जोनल खेल कार्यालय से फाइल चंडीगढ़ पहुंच गई है। प्रपोजल को मंजूरी मिलने पर बॉक्सिंग हाल का निर्माण कराया जाएगा। कर्मचंद,कार्यकारीजिला खेल अधिकारी करनाल।
निखरेंगी खेल प्रतिभाएं
बॉक्सिंगहाल बनने से जिले में नई खेल प्रतिभाएं निखरेंगी। खेल अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अच्छा माहौल मिलने से जिले के खिलाड़ी बेहतर ढंग से अभ्यास कर सकेंगे। करनाल में यह सुविधा सराहनीय पहल होगी।
बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बॉक्सिंग रिंक हाल को यही सोचकर राष्ट्र स्तरीय सुविधाओं वाला बनाने का प्रपोजल दिया है, ताकि इमरजेंसी में इंडिया टीम का कैंप लगाने में भी यहां पर कोई परेशान आने पाए। अगर इंडिया टीम कैंप लगता है तोे यहां केे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन ही हाेगा। इसके साथ ही मौसम चाहे कैसा भी रहे अर्थात धुंध पड़े या बरसात या हो तेज धूप खिलाडिय़ों के खेल अभ्यास पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि बॉक्सिंग हाल को एयर कंडीशन बनाया जाएगा।
करनाल . कर्णस्टेडियम में बॉक्सिंग रिंक हाल बनाने को लेकर खुशी का इजहार करते खिलाड़ी।
150 फीट का होगा हाल
बॉक्सिंगहाल तकरीबन 65 गुणा 150 फीट का होगा। इसके अंदर चेंजिंग रूम, लॉकर रूम, वॉश रूम और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं हाल के अंदर ही उपलब्ध हो जाएंगी।
तैयार किए जाएंगे दो रिंक
बॉक्सिंगहाल के अंदर दो रिंक तैयार किए जाएंगे। एक जूनियर खिलाड़ियों और दूसरा सीनियर खिलाड़ियों के लिए होगा। जो रिंक तैयार किए जाएंगे वे आधुनिक शैली में तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को खेलते हुए अच्छा महसूस हो सके।
कर्ण स्टेडियम में बनेगा नेशनल लेवल का बॉक्सिंग रिंक हाल
रमेश पाल | करनाल
कर्णस्टेडियम में अब बॉक्सिंग रिंक हाल बनाने की तैयारी की जा रही है। जिला खेल विभाग ने बॉक्सिंग रिंक हाल का प्रपोजल सरकार को भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलने पर तकरीबन एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम में ऐसा बॉक्सिंग हाल बनाया जाएगा, जहां पर इंडिया टीम का कैंप लगाने की सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी पर्याप्त होंगी अर्थात यह हाल राष्ट्र स्त