- Hindi News
- गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल दस गांवों के लोग देंगे धरना
गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल दस गांवों के लोग देंगे धरना
चमारखेड़ा में फायरिंग प्रकरण
एसपीअभिषेक गर्ग ने कहा कि मामले में जो भी आरोपी होंगे। उन्हें अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कानून से बड़ा कोई नहीं होता।
भास्कर न्यूज | करनाल
चमारखेड़ा गांव में शुक्रवार रात हुई फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने को लेकर ग्रामीण सरपंच के नेतृत्व में एसपी डीसी से मिले। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर से कह दिया कि अगर सोमवार तक सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए तो सोमवार को दस गांवों के ग्रामीण लघु सचिवालय समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
सरपंच सुरेंद्र कुमार ने कहा कि फायरिंग करने वाले गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस जानबूझ कर मूकदर्शक बनी हुई है। हद तो तब हो गई, जब पुलिस वाले फायरिंग में घायल होने वाले लोगों को ही धमकाने लगे। गरीबों के प्रति पुलिस के इस रवैए को सहन नहीं किया जाएगा। मौके पर धन्ना राम, विकास, सत्ता, नरेश, राजू, सतपाल, सुरजीत, कर्मबीर, सुभाष, राम किशन, पाला राम रमेश सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को भी हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर माल रोड स्थित डीसी आवास के सामने जाम लगाया था।
करनाल . पुलिसअधीक्षक निवास के बाहर खड़े गांव चमारखेड़ा के ग्रामीण।