आज लगेगा रक्तदान शिविर
करनाल | जरूरतमंदगरीब लोगों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 14 सितंबर को सेक्टर 14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर करनाल में किया जाएगा। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल की टीम का सहयोग रहेगा। शिविर संयोजक संजीव बजाज ने कहा कि रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। संजीव बजाज मनोज अरोड़ा ने कहा कि शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।