60 वर्षीय व्यक्ति लापता
करनाल | सेक्टर6 के रहने वाला रमेश चंद्र शुगर मिल के नजदीक नहर के आस-पास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज नसीब सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सेक्टर 6 के रहने वाला साठ वर्षीय रमेश चंद्र नामक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने थाना की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस लापता को खोजने में लगी हुई है। परिजन रमेश चंद्र के नहर में डूबने की संभावना जता रहे हैं। जल्द ही लापता को खोज लिया जाएगा।