पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंधी में गिरी मकान की छत 3 महिलाओं सहित 8 घायल

आंधी में गिरी मकान की छत 3 महिलाओं सहित 8 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(करनाल . गांवऔंगद में दीवार ढहने से गिरी मकान की छत को देखते ग्रामीण।)
करनाल। गांव औंगद में तेज आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई। इससे मकान के अंदर बैठे तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों के परिजन संजीव कुमार ने बताया कि जब रविवार दोपहर बाद तेज आंधी आई तो अचानक उनकी छत ढह गई। छह के गिरने से मकान के अंदर बैठे उनकी माता संयोगिता देवी, दीपा, पूजा, सौरभ, गौरव, राजबीर गांव जलौली पंचकूला से आए उनके रिश्तेदार महावीर जगबीर नीचे दब गए।
आस-पास के लोगों ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। उन्हें निकालकर सीधे ट्रामा सेंटर करनाल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महावीर की हालात गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोसियों ने मदद की होती तो हादसा काफी भयानक हो सकता था। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से जांच दल गांव पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया।