करनाल | राजू नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार शाम को राजू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।