करनाल | एंटीऑटो थैफ्ट स्टाफ करनाल ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर थल असंध निवासी बलदेव उर्फ देबू को चोरीशुदा बाइक सहित पक्का खेड़ा चौक के पास से उतम नगर करनाल निवासी गोल्डी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित मेरठ रोड करनाल से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने और बाइक चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 सितंबर तक का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने दो मोटरसाइकिल के अलावा दो और वाहन चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर कुल चार चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई हैं।