- Hindi News
- नंबरदारों के लिए अच्छी नीतियां बनाने वाली पार्टी को देंगे समर्थन : खोखर
नंबरदारों के लिए अच्छी नीतियां बनाने वाली पार्टी को देंगे समर्थन : खोखर
असंध. नंबरदारोंके महासम्मेलन को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह खोखर।
असंध | हरियाणा प्रदेश नंबरदार एसोसिएशन आने वाले विधानसभा चुनाव में उस राजनीतिक दल को समर्थन देगी जो पार्टी अपने घोषणा पत्र में नंबरदारों के हितों कल्याण की नीतियां बनाने का मुद्दा अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इसके लिए एसोसिएशन द्वारा मुकर्रर सात सदस्यीय समिति सभी प्रमुख पार्टियों के घोषणा पत्रों की समीक्षा करेगी। समीक्षा के बाद जिस पार्टी के पक्ष में मतदान का फैसला होगा उसी पार्टी के पक्ष में एसोसिएशन के तमाम सदस्य प्रदेश भर में मतदान करेंगे।
यह विचार हरियाणा प्रदेश नंबरदार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह खोखर ने व्यक्त किए। वे यहां कैथल मार्ग स्थित एक मैरिज पैलेस में नंबरदार एसोसिएशन के 35वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित प्रांतीय महासम्मेलन को संबाेधित कर रहे थे। एसोसिएशन की समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट आने तक नंबरदार तो किसी राजनैतिक पार्टी अथवा प्रत्याशी के सा खंड प्रधान रामभगत अत्री के संयोजन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में यमुना नगर जिला प्रधान समय सिंह राणा, करनाल के अमर सिंह, कुरुक्षेत्र के रणदीप सिंह, रामकुमार कैथल, जिले सिंह हिसार, अब्दुल गनीखान मेवात, चौधरी सलीम सोनीपत, बलविंद्र संधू बिलौना, रतन सिंह, सुखा सिंह, शामलाल, प्रमोद कुमार, नफे सिंह, हरप्रीत सिंह चीमा, नसीब सिंह महेंद्र सिंह ने विचार रखे। बलविंद्र सिंह अम्बाला ने मंच संचालन किया।