पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्केटिंग स्पर्धा में बच्चों ने खूब दिखाए करतब

स्केटिंग स्पर्धा में बच्चों ने खूब दिखाए करतब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

करनाल | जेसीआईकरनाल की ओर से जेसी नरेंद्र गुप्ता मैमोरियल राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। जिसमें करनाल शहर के अलावा अन्य कई शहरों के लगभग तीन सौ बच्चों ने भाग लिया।

सुबह 6 बजे सेक्टर-13 में बच्चों की रोड रेस करवाई गई। यहां पर रोड रेस के दौरान सावधानी के तौर पर प्राथमिक चिकित्सा डाक्टरों की सुविधा रखी गई। बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई। इस प्रतियोगिता में अभिभावक भी अपने बच्चों की हौसला आफजाई के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक दवेंद्र सिंह विर्क, संयोजक जेसी वेद भूषण गोयल जेसी संजीव गुप्ता ने बताया कि शाम को 4 बजे सभी बच्चों को कोच राजेश गांधी की देखरेख में एसडी माडल स्कूल में रिंक रेस करवाई गई। मुख्य अतिथि नीरा मल्होत्रा के अलावा पवन गुप्ता, एमडी, ऑडी करनाल, सुधीर गुप्ता दुनार फूड्स विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेश कठपालिया प्रधान एसडी मॉडल स्कूल ने शिरकत की।