- Hindi News
- जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में मौजूद पदाधिकारी।
जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में मौजूद पदाधिकारी।
जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में मौजूद पदाधिकारी।
21 अस्पतालों में लगा कैंप
जेसीआई करनाल गोल्ड द्वारा भी जेसी सप्ताह के अंतर्गत रविवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसके तहत शहर के 21 अस्पताल जिनमें सरस्वती नेत्रालय, सिंगला चिल्ड्रन मैटरनिटी हॉस्पिटल, श्री हरि हॉस्पिटल, अरविंद हॉस्पिटल, करनाल नर्सिंग होम, निशांत क्लीनिक, विर्क हॉस्पिटल, डॉ. अशोक गुप्ता आर्थो हॉस्पिटल, डॉ. जैमसन चोपड़ा अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली करनाल नर्सिंग होम, जगद बा हॉस्पिटल, अमृतधारा हॉस्पिटल, डॉ. आर.ए. मित्तल स्किन सेंटर, विपुल भाटिया डेंटल क्लीनिक, डॉ. सी.के. ठाकुर हॉस्पिटल, शंतिदेवी मैमोरियल हॉस्पिटल, चांदना डेंटल क्लीनिक, डॉ. श्यामल सेन चिल्ड्रन हॉस्पिटल, मिगलानी हॉस्पिटल में कैंप लगाकर मरीजों को निशुल्क सेवाएं दी गईं।
फ्री-मेडिकल कैंप का आयोजन मैक्स हाॅस्पिटल मोहाली के साथ मिलकर हुआ
निशुल्क कैंप में मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
भास्कर न्यूज | करनाल
जेसीआईकरनाल एजाईल ने जेसी सप्ताह के अंतर्गत एक मेगा मल्टी स्पेशीलिटी फ्री-मैडिकल कैंप का आयोजन मैक्स हास्पिटल मोहाली के साथ मिलकर किया।
जिसमें डाक्टर सुधीर सक्सेना, मनोज वधवा,गुरदेव डिडी, संदीप चौधरी, रोहित गोयल,बलबीर सिंह विर्क,नुपुर चेराया, प्रदीप टिन्ना, इकबाल सिंह, प्रीति भाटिया, कमल चेराया ,अर्चना सोनी,नीरज मित्तल,अमित नायर, लोकेश चेराया, श्वेता वडेरा आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।
700का परीक्षण :शिविर में 700 मरीजों की जांच की की गई। मरीजों के सभी टैस्ट फ्री किये गये। इसके अलावा जिन मरीजों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है, उनकी फ्री सर्जरी की जायेगी। सभी मरीजों को फ्री दवाइयां दी गई। कैप में अल्ट्रा साउंड फ्री किये गए। मेयर रेणु बाला गुप्ता मेयर बताैर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इसके अलावा बीजेपी उम्मीदवार मनोहरलाल खट्टर, कृष्ण गर्ग अनमोल मित्तल,पवन अरोड़ा, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे। प्रधान डॉक्टर विपुल भाटिया ने कैंप में आए लोगों काे धन्यवाद ज्ञापित किया।