फायरिंग करने के आरोप में चार काबू
करनाल | सदरथाना पुलिस ने शिकायतकर्ता चमार खेड़ा निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी जरनैल सिंह, विक्रम जोधा सिंह अन्य पर गांव चमार खेड़ा क्षेत्र में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला किया, फायर किए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी चमार खेड़ा निवासी जरनैल सिंह उर्फ काला, विक्रम, शांतिनगर निवासी शुभम, लवप्रीत निवासी शिव कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।