पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशन लाल डॉ. भीमराव अंबेडकर जीनगर सभा के प्रधान नियुक्त

किशन लाल डॉ. भीमराव अंबेडकर जीनगर सभा के प्रधान नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | डॉ.भीम राव अंबेडकर जीनगर मोची विकास सभा की बैठक जवाहर मार्किट सदर बाजार करनाल में हुई। बैठक में सभा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राम अवतार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से किशन लाल को सभा प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा नंद किशोर, शिबू को उप प्रधान, ओम प्रकाश को महासचिव, हरि ओम को सह सचिव, शिव कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मबीर को प्रचार सचिव, महेंद्र कुमार को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा सुभाष चंद, किशन लाल, गोकुल चंद, जगदीश, मुकेश कुमार को सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।