सट्टा खाईवाली के आरोप में 4 गिरफ्तार
करनाल | पुलिसने हरीश, नरेंद्र तिलकराज, वेद प्रकाश को गुप्त सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टाखाईवाली करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से 40 हजार रुपए बरामद हुए। वहीं पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत भारत, विनित, तरुण, अरुण, राजीव को गुप्त सूचना के आधार पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आराेपियों के कब्जा से 37 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया। एक अन्य मामले में विकास, राहुल, सुमित, सौरभ को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।